नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज और किनारे ड्रिप-स्प्रिंकलर से सिंचाई तंत्र विकसित करने को टेंडर में 6 एजेंसी आई हैं। अब एजेंसियों की वित्तीय बिड खोली जाएगी। इसमें आर्थिक स्थिति की जांच के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट में 12 भूमिगत टैंक बनाए जाएंगे। टैंक से सड़क किनारे व डिवाइडर तक पानी की लाइन बिछाई जाएगी, फिर ड्रिप-स्प्रिंकलर से सिंचाई की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में महामाया फ्लाईओवर से 5 किलोमीटर दूर सेक्टर-128 अंडरपास तक का चयन किया गया है। परियोजना पर 3.40 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। ब्यूरो