नोएडा। जिले की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर रविवार को 5857 वाहनों के चालान किए गए। मैनुअल तरीके से 2314 और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 3543 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 2439, निर्धारित गति सीमा से ज्यादा में वाहन दौड़ाने पर 323, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने में 68, नो पार्किंग में 509 वाहनों के चालान किए गए। विपरीत दिशा में वाहन चलाने के मामले में 309 चालकाें पर कार्रवाई की गई। साथ ही छह वाहन जब्त किए गए। ब्यूरो