ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-3 में रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने दांत जांच शिविर लगाया गया। इसमें 57 लोगों की दांतों की जांच की गई। डॉ. संचित पॉल व डॉ. शिविका अग्रवाल ने बताया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ साथ दांतों का भी ध्यान रखना चाहिए। शिविर में मोहित बंसल, मुकुल गोयल, विनय गुप्ता, शुभम सिंघल, मनु जिंदल, कपिल गर्ग, सुमित माहेश्वरी, अरुण अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।