फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्तदान शिविर में एकत्र 53 यूनिट खून

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला संयोजक विनोद चौहान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुल 53 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विनोद बॉक्सर (सह संयोजक), विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी और जिला मंत्री दिनेश महावर सहित बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयोजक विनोद चौहान ने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें