फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
53 कांग्रेसियों को मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। हाथरस की बेटी से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं की यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस के साथ नोकझोंक हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू और 50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यायालय से इन नेताओं को अग्रिम जमानत मिल गई है। राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथरस के लिए कूच किया था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज होकर राहुल और प्रियंका पैदल ही हाथरस की तरफ चल दिए थे। इस दौरान उनके साथ पैदल ही अन्य नेता और कार्यकर्ता भी चल पड़े थे। ईकोटेक एक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक दिया था। इसी दौरान कांग्रेसियों पर आरोप लगा था कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें