नोएडा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर रविवार को विभाग की ओर से 5184 चालान किए गए और 17 वाहन सीज किए गए। इसमें बिना हेलमेट के 2067 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के अंतर्गत विपरीत दिशा में 266, नो पार्किंग के लिए 711, फॉल्टी नंबर प्लेट के लिए 244, ओवर स्पीड के लिए 426, ब्लैक फिल्म के लिए 21 और मोडिफाई साइलेंसर के लिए 15 चालान किए गए। वहीं, नॉलेज पार्क 2 मार्ग पर लोगों को नकली हेलमेट सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा व यातायात संकेतों व नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ब्यूरो