ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार से सीबीएसई की ओर से योग क्लस्टर का चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड तथा उत्तरी जोन के लगभग 517 योग प्रेमियों ने सहभागिता की है। 29 जुलाई तक योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग अब केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हो गया है। योग क्लस्टर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें योग सत्र, कार्यशालाएं और विशेषज्ञों के साथ चर्चा शामिल हैं। इस मौके पर चेयरमैन टीपी सिंघल ने कहा कि सीबीएसई की ओर से उनके स्कूल का चयन किया गया है। यहां सभी छात्रों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। ब्यूरो