फोटो
बिना भेदभाव के काम कर रही सरकार : पंकज सिंह
कमल संदेश पदयात्रा में विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को छिजारसी गांव में कमल संदेश पदयात्रा निकाली। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि विधायक पंकज सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सरकार बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। समस्याओं का तुरंत निदान कराया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक ने आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पदयात्रा प्रमुख उमेश त्यागी, चंदगी राम यादव, जुगराज चौहान, महेश चौहान, सुनील यादव, रामनिवास यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रमोद बहल, मनमोहन चौहान, मुक्तानंद प्रधान, अंकित कौशिक, विपुल शर्मा, उमेश यादव, महेन्द्र शर्मा, पंकज झा, आलोक सिंह, मोतीलाल सिंह, सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। ब्यूरो