नाबालिग का अपहरण कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज, आरोपी फरार
नूंह/पुन्हाना। रोजका मेवात थानान्तर्गत एक गांव से मजदूर की नाबालिग लड़की का अपहरण कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर अपहरण व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रोजका मेव थाने में पीड़ित ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह नूंह खंड के एक गांव में बिहार से आकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गांव रामपुर आटा निवासी सुमित 24 नवंबर को उनकी 9 साल की बेटी का कार में अपहरण कर ले गया वहीं उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की।