रीढ़ की हड्डी के दर्द से बेहद परेशान हूं : माकन
नई दिल्ली। । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि वह हड्डी रोग से पीड़ित हैं। अभी वह इलाज कराने विदेश गए हैं। बृहस्पतिवार को ट्विट कर उन्होंने कहा कि वह इरिवर्सिबल एंड प्रोग्रेसिव अर्थोपेडिक ऐलमेंट से जूझ रहे हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लिखा है कि यह बेहद पीड़ादायक है। हालांकि यह जानलेवा नहीं है। इस बीमारी से निपटने के लिए वह डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम ने ट्विट कर कहा, माकन जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।