फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन

फोटो::::::
-जुनेदपुर में क्रांतिकारी दरयाब सिंह की जयंती पर हुआ दंगल
- 31 हजार की तीन और 11 हजार की कुश्ती भी बराबरी पर छूटीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जुनेदपुर गांव में शनिवार शाम क्रांतिकारी शहीद दरयाब सिंह नागर की 213वीं जयंती पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने भी भाग लिया। यहां 51 हजार की एक और 31 हजार की तीन कुश्ती में पहलवानों के बीच काफी दांव-पेच देखने को मिले, लेकिन आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटीं। वहीं 11 हजार की कुश्ती भी बराबर रही।
विज्ञापन

आयोजक रंजीत पहलवान ने बताया कि 51 हजार की कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भारत केसरी जोंटी भाटी और भारत केसरी पहलवान रोहित के बीच हुई। यह बराबरी पर रही। इसी तरह 31 हजार की पहली कुश्ती तरुण पहलवान व संदीप पहलवान, दूसरी कुश्ती चांदी पहलवान व उपकार पहलवान और तीसरी कुश्ती अभिषेक पहलवान व अनिल पहलवान के बीच हुई। यह सभी कुश्ती भी काफी रोमांचक रहीं, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। वहीं उपदेश और शिवम के बीच 11 हजार की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। वहीं सुधीर पहलवान ने पुष्पेंद्र को हराकर 2100 रुपये की कुश्ती अपने नाम की। देव नागर ने आकाश को हराकर 3100 रुपये की कुश्ती अपने नाम की। 1100 रुपये की कुश्ती में सनी ने अशोक को मात दी। 500 रुपये की कुश्ती में वंश पहलवान ने लेविस पहलवान को मात दी। यहां पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, ओलंपियन जयप्रकाश पहलवान, गायक ब्रहम सिंह, जयवीर पहलवान, अखिलेश प्रधान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें