गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे रोड बजरिया स्थित पेठा भंडार से सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए और उनको नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम बजरिया स्थित भगवती पेठा भंडार से 51.200 किलोग्राम सोनपापड़ी को जब्त किया। उन्होंने बताया कि इसके पैकेट पर बैच नंबर का उल्लेख नहीं था। इसके साथ ही पैकेट पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की तरफ से घोषित अनुज्ञप्ति संख्या 12721054000257 भी एक्सपायर पाई गई। इसके साथ ही जब्त की गई सोनपापड़ी जो स्पेशल बीकानेरी ब्रांड थी इसका निर्माण पारस एजेंसी बुलंदशहर में किया गया है। डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि छोटी दीपावली और दीपावली के दिन भी सभी टीमें अलर्ट रहेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 132 नमूने एकत्र करके जांच सैंपल को लखनऊ लैब भेजे गए हैं। इसके अलावा मिलावटी के शक में बड़ी संख्या में पनीर, मिठाइयां और खोया को नष्ट कराया गया है।