फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में भिक्षुणी संघ दिवस पर जुटे 500 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शनिवार को भिक्षुणी संघ दिवस का आयोजन किया गया। धम्म भूमि और विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में देशभर से करीब 500 भिक्षु, भिक्षुणियां, बौद्ध विद्वान, शिक्षक, विद्यार्थी और अनुयायी शामिल हुए। स्कूल के प्रमुख डॉ. चिंतला वेंकट साई शिवसाई ने भिक्षुणी संघ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महापजापती गौतमी के नेतृत्व में भिक्षुणी संघ की स्थापना हुई थी। साथ ही भिक्षुणी संघ से जुड़े परंपरागत आठ विशेष नियमों के ऐतिहासिक संदर्भ पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने की। इस दौरान अशोक गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें