नारायणगढ़ में आयोजित शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते आयोजक। प्रवक्ता
नारायणगढ़। भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर के 70वें महा परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन कियागया। शिविर आंबेडकर चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार जौली ने एक निजी बैंक के सहयोग से लगवाया। शिविर में 50 यूनिट के लगभग रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने किया। रक्तदान के बाद फाउंडेशन ने रक्तदाताओं को जलपान और रक्तदान प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. राकेश सैनी, पंजलासा गांव के सरपंच प्रतिनिधी संजीव पंजलासा, कर्मजीत मिर्जापुर, शीशपाल पंजलासा, एडवोकेट गुरदीप सिंह लालपुर, विकास कुमार, वरुण गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद