शारदा अस्पताल में शुरू होगा 50 यूनिट का प्लाज्मा बैंक
ग्रेटर नोएडा। लेवल थ्री शारदा अस्पताल में 50 यूनिट का प्लाज्मा बैंक बनेगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से इसकी अनुमति मिल गई है। शारदा विवि के चांसलर प्रोफेसर पीके गुप्ता ने बताया कि आईसीएमआर से अनुमति मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हमारे पास ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध है। अभी 50 यूनिट प्लाज्मा बैंक से शुरुआत करेंगे। अगर ज्यादा लोग प्लाज्मा डोनेट करेंगे तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। हमारा उद्देश्य जिले के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। अस्पताल में 20 बेड के आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है, जरूरत पड़ने पर इसको बढ़ाया भी जा सकता है। अब तक आईसीएमआर से ग्रेनो स्थित जिम्स और नोएडा के चाइल्ड पीजीआई को प्लाज्मा थैरेपी के लिए अनुमित मिली थी। जिम्स में करीब 12 मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी से ठीक गया है। इसे देखते हुए शारदा अस्पताल प्रबंधकों ने आईसीएमआर से प्लाज्मा थैरेपी से इलाज शुरू करने की अनुमित मांगी थी। ब्यूरो