फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: फिल्मों के बाद अब नौकरी का ऑफर, सैलरी होगी 50 हजार रुपये महीना

Tue, 01 Aug 2023 10:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सीमा हैदर और सचिन मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें गुजरात के एक उद्योगपति की ओर से नौकरी का ऑफर आया है। दोनों को पचास-पचास हजार रुपये महीने की सैलरी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन और सीमा के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देकर काम करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इन दोनों को पहले फिल्मों में काम का प्रस्ताव मिला है और दूसरा नौकरी का ऑफर मिला है। सचिन के घर पर एक अनजान लेटर आया। जिसे खोलने के बाद पता लगा कि ये लेटर किसी बड़े उद्योगपति का है। जिसके ऊपर सीमा और सचिन का नाम लिखा था। 

विज्ञापन

सीमा सचिन को 50-50 हजार की नौकरी का ऑफर
सचिन ने पुलिस के सामने इस लेटर को खोला। तीन पेजों के इस लेटर में सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये की नौकरी का ऑफर मिला है। साथ ही लिखा है कि कभी भी आकर आप हमारी कंपनी ज्वाइन कर सकते हैं। लेटर में लिखा था कि नौकरी के अलावा हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन

सीमा सचिन को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव
सचिन और सीमा के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देकर काम करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दोनों को कन्हैया लाल दर्जी की हत्या पर बन रही फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। अमित ने शुरूआत में सीमा के भारत आने का विरोध किया लेकिन अब उनकेे परिवार का माली हालत को देखते फिल्म में काम के बदले लाखों रुपये देने का प्रस्ताव दिया है।

सचिन और सीमा के परिजन काम पर नहीं जाने और घर के पास दिन निकलते ही लोगों का जमावड़ा लगने से परेशान हैं। हाल ही में किसान नेता के मुलाकात करने पर सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा था कि वह कमाएंगे नहीं तो परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। अब सचिन और सीमा के परिजन इस संबंध में गुहार लगाने के लिए गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं।

इधर, अमित जानी ने कहा है कि पाकिस्तान मे अंजू की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। लेकिन सचिन सीमा के परिवार को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। इसके चलते उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ए टेलर मर्डर मिस्ट्री में अभिनय का प्रस्ताव सचिन सीमा को दिया है। फिल्म नवंबर में रिलीज होनी है। अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें