फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सभी केंद्रों के लिए ध्यानार्थ दूसरे की जगह परीक्षा दें रहे 5 युवक गिरफ्तार, चेहरे पर नहीं दिखा डर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच युवक गिरफ्तार, चेहरे पर नहीं दिखा डर
विज्ञापन

-ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की हुई परीक्षा
-दो दिन में 59040 में से केवल 14 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, बाकी रहे अनुपस्थित
-पहले दिन तीन युवकों को किया गया था गिरफ्तार, एक परीक्षार्थी काे नकल करते पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पद की परीक्षा के दूसरे दिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। अफसरों ने बताया कि पकड़े जाने के समय आरोपियों के चेहरे पर किसी तरह का डर नहीं दिखा। पहले दिन भी दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक नकलची युवक को पकड़ा गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान ने बताया कि सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक परीक्षा हुई। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान मनीष सिंह और अजय कुमार के रूप में हुई है। तीसरे युवक प्रदीप सागर को नोएडा के विश्व भारती पब्लिक स्कूल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दोपहर की पाली में भी दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दीपक कुमार को पंडित सालगराम स्कूल और यतेंद्र सिंह को नव जीवन इंटर कॉलेज से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी बेखौफ नजर आ रहे थे। परीक्षा में एक गिरोह सक्रिय था। एसटीएफ इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

59040 में से 44773 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 31 केंद्रों पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की परीक्षा आयोजित की गई। सोमवार और मंगवार को परीक्षा हुई। परीक्षा में 59040 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 44773 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। केवल 14267 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह की पाली में 3514 परीक्षार्थी पहुंचे। जबकि 11246 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 11131 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ी। जबकि 3629 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें