ग्रेटर नोएडा। दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान झुलसने से पांच लोग उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की इमरजेंसी में पहुंचे। इमरजेंसी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनल सिंह ने बताया कि शनिवार को दो और रविवार को तीन लोग पटाखों से जलने के कारण अस्पताल आए थे। सभी को मामूली चोटें आई थीं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। ब्यूरो