फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 2500 अपात्र किसानों से होगी 47 करोड़ की वसूली

Sat, 06 May 2023 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
2500 अपात्र किसानों से होगी 47 करोड़ की वसूली
विज्ञापन

- किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले अपात्र चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले जिले के 2500 आयकरदाताओं की पहचान हुई है। इन सभी के खातों में करीब 47 करोड़ की रकम ट्रांसफर की गई थी। जिला प्रशासन अब इन अपात्र किसानों से भेजी गई राशि की रिकवरी करेगा। मामले में किसानों को जारी किए नोटिस के बाद अब तक केवल सवा लाख रुपये ही वसूले गए हैं। अब कृषि विभाग के स्तर पर किसानों को नोटिस जारी कर वसूली की जाएगी।
वर्ष 2022 में कृषि विभाग ने जनपद के 59 हजार किसानों का सर्वे कराया था। जिसमें किसान सम्मान निधि पा रहे लोगों की जांच की गई। जांच में विभाग ने 2500 किसानों को चिह्नित किया जो आयकरदाता भी हैं। वहीं, करीब 1900 किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद उनके बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि का भुगतान जारी था। विभाग ने इन दोनों मामलों में कुल 4400 किसानों की सम्मान निधि रोक दी है। वहीं, जिन मृतक किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी गई थी उसे वापस कराने का काम अगले सप्ताह से शुरू होगा। इसके अलावा आयकरदाता होने के बावजूद किसान सम्मान निधि लेने लाले अपात्र किसानों से रिकवरी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


अपात्र किसानों की सूची बनाने वालों पर कब होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन की ओर से अपात्र किसानों की सूची तो तैयार कर ली गई है। मगर अब तक उन कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है जिन्होंने अपात्र किसानों की सूची बनवाई थी।
विज्ञापन



-जिन अपात्रों को किसान सम्मान निधि का भुगतान हो गया है। उसकी वसूली के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही नोटिस जारी कर सख्ती से वसूली की जाएगी। - राजीव कुमार, कृषि उपनिदेशक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें