फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 467 परिवारों ने पानी के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रेनो वेस्ट की व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी के 467 परिवारों ने अब मुख्यमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई है। सोसायटी को अधिकृत जल कनेक्शन दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर मदद मांगी गई है। सोसाइटी निवासी ऐश्वर्या प्रकाश पांडेय ने बताया कि जलापूर्ति से जुड़ा मुद्दा केवल सुविधा का नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी मूलभूत जरूरत का है। इसी को देखते हुए अधिकृत जल कनेक्शन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचाया गया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही अधिकृत जल कनेक्शन की मांग को मजबूती से शासन के सामने रखा जा सकता है। प्राधिकरण से कई बार गुहार लगाने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। निवासियों का अब मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने वाली जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें