फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेल्थ कार्निवाल में 450 बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ने प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेल्थ कार्निवल आयोजित किया, जिसमें करीब 450 बच्चों और 350 से अधिक परिवारों ने भाग लिया। ‘हेल्थ विद साइंस’ थीम पर आधारित इस आयोजन में 5-12 वर्ष के बच्चों के लिए रंगारंग प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और हेल्दी रेसिपी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने सेहतमंद आदतों और समय पर बचाव के महत्व पर जानकारी दी। विजेताओं को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मैजिक शो और इंटरेक्टिव सत्र भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें