फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय स्केटिंग में 450 खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में मंगलवार को 12वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 35 से अधिक जिलों के 450 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और तकनीक का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे की प्रतियोगिताओं में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने मुकाबलों से पहले अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी मुकाबलों का अनुभव हासिल करने का अवसर बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें