फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईएच के आंतरिक हैकाथॉन में 45 टीमें शॉर्टलिस्ट

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए दो दिवसीय आंतरि
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- एसआईएच के आंतरिक हैकाथॉन में 142 टीमों ने आजमाए समाधान, 45 शॉर्टलिस्ट और तीन वेटिंग में
-

ग्रेटर नोएडा। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के लिए आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पहली कसौटी पार कर ली है। दो दिन चले आंतरिक हैकाथॉन में 142 टीमों के 852 छात्रों ने वास्तविक समस्याओं पर आधारित समाधान विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद 48 टीमों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें 45 टीमें शॉर्टलिस्ट हुई हैं, जबकि तीन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। टीमों ने अपने आइडिया को तकनीकी मॉडल और समाधान के रूप में प्रस्तुत किया। अब चयनित टीमों के सामने अगले चरण में अपने समाधान को और बेहतर बनाने की चुनौती होगी। मूल्यांकन पैनल में इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, नोएडा के निदेशक रजत मिश्रा, एआईसी आईआईटी दिल्ली के टेक लीड अक्षय कुमार सिंह और स्टार्टअप लीड कृष्णा टेकेले शामिल रहे। एसआईएच के टीम गठन मानकों के अनुरूप प्रत्येक टीम में छह छात्र शामिल रहे। प्रत्येक टीम में कम से कम एक छात्रा की भागीदारी अनिवार्य रखी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें