-फोटो
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित सीएमओ सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत सराहनीय योगदान देने वाले वॉलंटियर डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा, ऑपरेटर समेत 45 कर्मियों को सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस दौरान सभी से योजना का गर्भवतियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की स्थिति पर भी चिंता जाहिर की।इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो