बिलासपुर (संवाद)। प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सेवकगण समेत 423 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुपम तायल ने की, जबकि मुख्य वक्ता गौरव कुमार रहे। इस दौरान सुधीर गोयल और हरिओम भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, संयोजिका कोमल शर्मा समेत शिक्षक और स्टाफ ने भी सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी गई।