फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच विधायक समेत 42 प्रदर्शनकारी हिरासत में, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसोदिया की गिरफ्तारी का मामला:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इतजाम थे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने डीडीयू मार्ग के दोनों कैरिज-वे को पूरी तरह बंद कर दिया। बावजूद भारी संख्या में आप कार्यकर्ता पहुंच गए। नारेबाजी और हंगामे के बीच पुलिस ने आप मुख्यालय के पास से पांच विधायकों, दो निगम पार्षदों समेत कुल 42 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को अलीपुर, बवाना और उत्तर-पश्चिम जिला ले जाया गया। देर शाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर रविवार को सीबीआई मुख्यालय के पास से हिरासत में लिये गए आप सांसद संजय सिंह समेत सभी 38 लोगों को नेब सराय थाने से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करने की बात की थी। वहीं उप-मुख्यमंत्री को अदालत में भी पेश करना था। ऐसे में सारे हालात को देखते हुए पुलिस ने लगभग पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया। डीडीयू मार्ग पर चूंकि भाजपा मुख्यालय होने के अलावा कई महत्वपूर्ण दफ्तर हैं। ऐसे में वहां औपचारिक तौर पर धारा-144 लगी ही रहती है। पुलिस ने इसका हवाला देकर आप कार्यकर्ताओं से वहां प्रदर्शन न करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें