फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन सडक हादसा एक युवक की मौत साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना-शिकरावा रोड पर मंगलवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुन्हाना पुलिस ने घायल को मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि गांव उटावड निवासी जुनेद और उत्तर प्रदेश के गांव हाथयाका निवासी अफसर खान रिश्ते में साला-बहनोई हैं। वे मंगलवार को गांव उटावड से बाइक पर सवार होकर पुन्हाना जा रहे थे। जब वे शिकरावा-पुन्हना रोड पर गांव रायपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने तेजी से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें गांव उटावड निवासी जुनेद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अफसर खान निवासी हाथयाका जो फिलहाल पुन्हाना में रह रहा है, वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें