लाडली योजना: 15 छात्राएं सम्मानित
बिलासपुर। एसडी कन्या विद्यालय में पीएनबी लाडली योजना के अंतर्गत 15 छात्राओं को सम्मानित किया गया। योजना के तहत पीएनबी बैंक ने विद्यालय की 15 छात्राओं को गोद लिया है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एमडी डा. जयंती मेहता, ईडी विजेता प्रभाकर, सीवीओ मधु नागपाल, उमा मिश्रा, राजेश्वरी मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों के साथ बिलासपुर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर डीके सिन्हा भी मौजूद रहे। एमडी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा पर बैंक पैसे वहन करेगा ताकि ग्रामीण लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ें नहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने पीएनबी बैंक का आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में वह इसी प्रकार लाडली योजना के तहत छात्राओं को लाभ देते रहेंगे ताकि छात्राओं की पढ़ाई न रुके। ब्यूरो