फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी ने पहलू और उमर की विधवाओं को दी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। करीब दो साल पहले नूंह जिला के गांव जय सिंह पुर निवासी पहलू और मेवात से सटे राजस्थान के मुस्लिम गांव घाटमीका निवासी उमर खां की अलवर जिला में कथित गोरक्षो पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। ये मामला लोकसभा और राज्य सभा में तो उठा लेकिन इसकी विदेशों अखबारों में सुर्खियां भी बनी। वहीं देश के मशहूर शायर इमरान प्रतापगडी ने पहलू, जुनेद और उमर खां पर बनाई शायरियों से देश को हिलाकर रख दिया था। वहीं इमरान प्रतापगढी ने पहलू के परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए देश के लोगों से मदद का आहवान भी किया था। खुद इमरान प्रतापगडी ने पहलू के गांव जयसिंहपुर आकर पीड़ित परिवार को दस-दख रूपये की सहायता की थी, वहीं इमरान ने पहलू की नाबीना मां की ताउम्र खर्च उठाने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार की शाम जयसिंहपुर और गांव घाटमीका पहुंचे। उन्होंने घाटमीका में उमर के छोटे-छोटे बच्चों के साथ रोजा इफ्तार किया और खुशियां साझां की। पहलू की मां और बीबी तथा उमर मोहम्मद की पत्नि को ईद के लिये कपडे़ और कुछ पैसे का बंदोबस्त कर उनकी आर्थिक मदद की। वहीं घाटमीका में इफ्तयारी करके वापस पुन्हाना में पंचायत समिति पुन्हाना के चैयरमेन इरशाद खान के घर पर रात्री भोज किया। इस मौके पर उनके साथ मोहम्मद अहमद, सलमान ख़ान, शार्दूल सम्राट, चेतन पांडेय, शिवकुमार दूबे, शमीम अहमद, मसजूद, तस्लीम खान, सलाहुद्दीन, मक़सूद ख़ान, हाजी अल्ताफ़, सद्दाम हुसैन सहित काफी प्रमुख युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें