फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छतों पर बागवानी के लिए बांटी जाएंगी 400 किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहरी क्षेत्र में छतों पर रसायन मुक्त सब्जियों एवं औषधीय पौधों के उत्पादन के लिए जिले में रूफ टॉप गार्डनिंग योजना के तहत 400 किट बांटी जाएगी। किट के लिए मकान की छत के फोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें पहले आवक, पहले पावक के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। जिला उद्यान निरीक्षक रिचा शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के कहने वाले व्यक्ति विभागीय पोर्टल dbt.uphorticulture.in अथवा up.dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज की हार्ड कॉपी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करानी होगी। किट में उच्च गुणवत्ता के सब्जियों एवं औषधीय पौधों के बीज एवं पौधे, एचडीपीई ग्रो-बैग (आयताकार एवं गोलाकार), कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट (जैविक खाद), गार्डनिंग उपकरण (वॉटरिंग कैन/हजारा एवं खुरपी), जैविक सुरक्षा के लिए नीम ऑयल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें