नोएडा (संवाद)। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को मेटलाइफ की ओर से प्योर इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण सत्र का संचालन ट्रेनर सुषमा अरोड़ा ने किया। इसमें 40 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन ट्रेनर सुषमा अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर मेटलाइफ की ओर से पूजा, आकांक्षा, विनय यादव और अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। प्योर इंडिया ट्रस्ट की ओर से पुष्पेंद्र सिंह, शिव कुमार और पिंकिल ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।