फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल फैक्ट्री से 40 हजार रुपये व दो मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइल फैक्ट्री से 40 हजार रुपये व दो मोबाइल चोरी
विज्ञापन

नूंह। खंड के गांव किरा के बस स्टैंड स्थित टाइल की देशवाल ट्रेडिंग फैक्ट्री से शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपये चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आलदौका निवासी पीड़ित दिनेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी टाइल फैक्ट्री में करीब 12 लोग काम करते हैं। हर दिन की तरह वह शनिवार देर रात काम कर सो गया जब वह सुबह जागा तो उसे कमरे की दीवार टूटी मिली। काफी तलाश करने पर उन्हें बाजरे के खेत में चोरी किया हुए बैग, कपड़े सहित अन्य सामान मिले। चोर उनके दो मोबाइल, एटीएम कार्ड व बैग में रखे 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उन्होंने नूंह थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को इसकी शिकायत दी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें