संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। औद्योगिक क्षेत्र एचएसआईडीसी की कैंटीन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिला नागरिक अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह बेनीवाल ने किया। शिविर में रेडियोग्राफर आबिद खान के द्वारा 40 लोगों के एक्सरे कर उनकी टीबी की जांच की गई। शिविर में आए सभी लोगों का एचआईवी टेस्ट भी किया गया। शिविर में एचआईवी एड्स व एसटीआई की जानकारी रवि कुमार भोला के द्वारा दी गई। टीबी चैंपियन रोहित के द्वारा टीबी के सैंपल लिए गए। डॉ. राजकुमार ने इनकी जांच की। सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं सीएचसी इसराना में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।