ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा व इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के सहयोग से प्रज्ञान स्कूल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि रक्तदाताओं को क्लब की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल, चार्टर प्रेसिडेंट एमपी सिंह, सौरभ बंसल, निखिल गर्ग, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।