राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा
नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा के चार प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मंगलवार को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा ने हिंदी विभाग की प्रो. मंजू शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. शैली श्रीवास्तव, पुस्तकालय विभाग की डॉ. मंजू जैन और जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. अंजनी रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।