कोरोना के 4 नए मामले, सात स्वस्थ
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए वहीं सात मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिनगवां, नगीना, मामलीका व उजीना में एक-एक केस सामने आया हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 1641 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1597 ठीक हो चुके हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 14 है। जिले में अब तक 51153 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 40230 ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 1,40,570 सैंपल की जांच की जा चुकी है। 4902 की रिपोर्ट आनी शेष है।