नोएडा (संवाद)। अरुण विहार आरडब्ल्यूए (एवीआरडब्ल्यूए) ने सेक्टर-28, 29 और 37 में कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। अरुण विहार आरडब्ल्यूए के चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब इंटर वार्ड वेस्ट मैनेजमेंट प्रतियोगिता चार अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें तीनों सेक्टरों के 26 वार्ड हिस्सा लेंगे। आरडब्ल्यूए के मुताबिक विजेता वार्डों को एक लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आरडब्ल्यूए का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि लोगों को कचरा प्रबंधन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।