फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैनेजर पर हमले में कर्मी समेत 4 पकड़े

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए पेटीएम मैनेजर पर हमला करने के आरोपी ।  स्रो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी में निजी कंपनी के मैनेजर पर हुए हमले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले की साजिश मैनेजर के जूनियर कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। जूनियर कर्मचारी अपने सीनियर से जलन रखता था। इसी के चलते उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मैनेजर पर हमला कराया। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने विकास निवासी फूलपुर, विनीत, अंकुर और रविंद्र निवासी लोहारली दादरी को गिरफ्तार किया है। चारों इस मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें