फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंसर संस्थान में शुरू हुई थ्रीडी डिजिटल मेमोग्राफी यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में सोमवार को थ्रीडी डिजिटल मेमोग्राफी स्तन कैंसर जांच यूनिट की शुरुआत की गई। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। नई मशीन से शुरुआती चरण में ही इसका पता लगाया जा सकता है। जल्द पता चलने पर कैंसर का इलाज आसानी से हो सकता है। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि यह मशीन 5.15 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विज्येद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें