फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के 39 किसानों को बुधवार को 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गए। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में यह आवंटन हुआ। इनमें 18 भूखंडों का ड्रॉ कराया गया, जबकि 40 भूखंड सीधे आवंटित हुए। इन 18 भूखंड 17 किसानों के लिए थे, जिनका ड्रॉ हुआ। शेष 40 भूखंडों का आकार अलग होने के कारण सीधे आवंटन किया गया। सैनी के किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद से छह फीसदी आवासीय भूखंडों का आवंटन लंबे समय से लंबित था। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों को शीघ्र भूखंड देने के निर्देश दिए थे। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया पूरी की। ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सैनी की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड जल्द आवंटित किए जाएंगे। ड्रॉ के दौरान नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक कपिल तोंगड़ मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें