फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल पंप में मुनाफे का झांसा देकर दो युवकों से 38.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में मुनाफे का झांसा देकर दो युवकों से 38.90 लाख ठगे
विज्ञापन

- आरोपी ने फूफा के नाम दो नए पेट्रोल पंप आवंटित होने का दिया झांसा
- दोनों मामलों के पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने फूफा के नाम दो नए पेट्रोल पंप आवंटित होने और मुनाफा देने का झांसा देकर दो युवकों से 38.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी एक पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर है और इसे अपने फूफा का बताकर आरोपी ने ठगी की। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर बीटा-2 थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अमित कुमार व विक्रांत भाटी ने कहा है कि उनकी दोस्ती सेक्टर पाई-एक में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सुपरवाइजर सुनील यादव से हो गई थी। सुनील पेट्रोल पंप को अपने फूफा बताता था। आरोपी ने दोनों पीड़ितों से कहा कि उनके फूफा के नाम दो नए पेट्रोल पंप आवंटित हुए हैं। लेकिन इसके लिए आवंटन से पूर्व रुपयों की आवश्यकता पड़ रही है। आरोपी ने दोनों को पेट्रोल पंप लगने पर मुनाफे से हिस्सा देने का झांसा दिया। इस पर अमित ने 4.90 लाख चेक से और चार लाख नकद और विक्रांत ने 30 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि सुनील ने ऐसे ही अन्य लोगों से भी ठगी की है। आरोपी फरार हो गया है और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें