फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 3.65 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे कमाई का झांसा देकर 3.65 लाख ठगे
विज्ञापन

टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर एक युवक से 3.65 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने युवक को यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने का टास्क देकर झांसे में लिया था और बाद में टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सेक्टर-46 निवासी शुभंकर ने बताया कि वाट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें पार्ट टाइम नौकरी के माध्यम से घर बैठे लाखों की कमाई करने का झांसा दिया गया। जालसाजों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। हर दिन कुछ ई-कॉमर्स कंपनी के पेज और यूट्यूब चैनल के वीडियो पर रिव्यू और शेयर करने का टास्क दिया गया। कुछ दिन बाद प्रीमियम टास्क देकर जालसाजों ने उनसे कुल 3.65 लाख रुपये निवेश करा लिए और चार गुना तक लाभ देने का झांसा दिया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया, तब उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें