ग्रेटर नोएडा। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में संपन्न हुआ। मेले में 63 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 2200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि साक्षात्कार के बाद 363 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और वेतन दिया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे मेले आयोजित किए जाते रहेंगे। ब्यूरो