फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू की 36 ग्राम पंचायतों को विकास के लिए मिलेगी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल की 36 ग्राम पंचायतों को 7 स्टार इंद्रधनुष योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है। ग्राम पंचायतों को स्टार रेटिंग के आधार पर हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा पुरस्कृत किया गया। चयनित पंचायतों को विकास के लिए स्टार रेटिंग के हिसाब से राशि प्रदान की जाएगी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गत 6 सितंबर को गुरुग्राम में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा तावडू खंड की 36 ग्राम पंचायतों को अलग अलग पैमानों पर स्टार रेटिंग देकर सम्मानित किया गया। इनमें 4 पंचायतों का 3 स्टार रेटिंग, 21 पंचायतों को दो स्टार रेटिंग व 11 पंचायतों को एक स्टार रेटिंग के लिए चयन किया गया। बीडीओ ने बताया कि 7 स्टार इंद्रधनुष योजना पुरस्कार के लिए गत अगस्त माह में ग्राम पंचायतों का विभिन्न पैमानों पर सर्वेक्षण किया गया था जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, जन्म और मृत्यु दर, पौधरोपण, साफ सफाई, ग्राम पंचायत के विवाद व आपराधिक घटनाओं आदि के आधार पर स्टार रेटिंग के लिए चुना गया था। तीन स्टार चयनित पंचायतों को 3 लाख रुपये व दो स्टार चयनित पंचायतों को 2 लाख रुपये व एक स्टार के लिए चयनित पंचायतों को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें