‘यस मैडम’ ब्यूटी सैलून से मिला 350 महिलाओं को रोजगार
नोएडा। सेक्टर-51 में ‘यस मैडम’ नाम से चल रहे ऑनलाइन ब्यूटी सैलून से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर की 350 महिलाओं को रोजगार मिला है। यहां काम कर वह 25 से 40 हजार रुपये हर माह कमा रहीं हैं। यह ऑनलाइन सेवा महिला ब्यूटीशियन के घर के आसपास ही दी जा रही है। ‘यस मैडम’ के निदेशक एवं सगे भाई मयंक और आदित्य ने शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वह दोनों मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं और दोनों ने अपना स्टार्टअप शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके तहत उन्होंने ऑनलाइन ब्यूटी सैलून खोलने का विचार बनाया। साल-2017 में काम शुरू किया और अब दिल्ली, लखनऊ, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत 6 शहरों में उनके साथ 350 महिला ब्यूटीशियन जुड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो साल में 3500 महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अभी कुल लाभांश में से देश के शहीदों के परिवार के लिए 10 फीसदी दान के रूप में भेजे रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट रणपाल अवाना, युक्ति और गरिमा आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।