राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज जक्खिनी में बृहस्पतिवार को विज्ञान गणित प्रदर्शनी में 350 छात्र शामिल हुए। सीनियर वर्ग कक्षा 11 में 12 के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। जिसमें पहला स्थान चंद्रेश और सीमा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर नंदिनी, आकृति और स्नेहा रहीं। वहीं अमन तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों ने भी पुरस्कार पाया। आयुष पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर हर्ष और तीसरे स्थान पर विवेक कुमार पटेल रहे। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर सचिन विवेक और राघवेंद्र रहे। दूसरे स्थान पर मन्नत, तनुश्री तृतीय स्थान पर रहीं। जिला विज्ञान क्लब के जिला प्रभारी प्रभात कुमार चौरसिया ने प्रदर्शनी देखी और बच्चों की सराहना भी की। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के उप प्रधानाचार्य रमेश कुमार भी रहे।