फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 350 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में महिला का रक्तचाप ज
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन और आनंद स्पेक्ट्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से सोमवार को सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 350 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। हृदय, स्त्री, नेत्र और सामान्य रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी समेत जरूरी जांचें निशुल्क की गईं। जरूरतमंदों को दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। आयोजन में आर्य समाज मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित मूलचंद शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें