मुनि की रेती पुलिस ने एक वाहन से 35 पेटी अवैध शराब व बीयर बरामद की है। तस्करी के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन को सीज किया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मंगलवार देर रात नियमित चेकिंग के दौरान शिवपुरी चौकी पुलिस ने हेंवल नदी पुल पर एक वाहन से कुल 35 पेटी अवैध शराब व बीयर बरामद की। पुलिस का कहना है कि वाहन पुल पर पार्क किया गया था। पुलिस को देखकर वाहन चालक फरार हो गया। मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने वाहन को सीज कर दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।