ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीण इलाकों की प्रतिभा को निखारने के लिए लीजेंड एक क्रिकेट मैदान की ओर से ग्रामीण प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट में जिले भर से 32 टीमें भाग लेंगी। इसको लेकर आयोजकों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजक डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि 25 अक्तूबर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एनपीसीएल जयपुरिया के पास लीजेंड क्रिकेट मैदान पर ग्रामीण प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। विजेता टीम को एक लाख, उप-विजेता को 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट बल्लेबाजी व बेस्ट गेंदबाज को 5100 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।