हेडिंग: 13 प्रत्याशी लड़ेंगे गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से चुनाव
अंतिम दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया
आम आदमी पार्टी सहित आठ के नामांकन हो चुके हैं रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में अब इस सीट से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सहित आठ लोगों के पर्चे रद्द हो गए थे।
-----------------------
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर यह हैं प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी चुनाव चिह्न
डॉ. महेश शर्मा भाजपा कमल
सतवीर नगर बसपा-सपा-रालोद गठबंधन हाथी
डॉ. अरविंद कुमार सिंह कांग्रेस हाथ
जगदीप सिंह लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी सीटी
जितेंद्र सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चाबी
दयाराम सिंह आपकी अपनी पार्टी पीपुल्स टॉर्च
रघुवेंद्र कुमार सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी रोबोट
रामपाल राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी कप-थाली
विनोद कुमार नागर राष्ट्रीय भारतीय जनजन पार्टी रंगों की ट्रे व ब्रश
विनोद शर्मा ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी टेलीविजन
शेर सिंह उपाध्याय राष्ट्रीय जनता पार्टी कैंची
अशोक कुमार अधाना निर्दलीय फुटबाल
रोदास गुप्ता निर्दलीय आरी